Skip to main content

B Pharma Full Information


बी फार्मा (B Pharma) क्या है कैसे करे पूरी जानकारी

दोस्तों आज की इस आर्टिकल में, मैं आपको बताऊंगा की बी फार्मा क्या है (What is B Pharma in Hindi) और बी फार्मा कैसे करें (How to do B Pharma in Hindi) बी फार्मा करने की योगयता क्या होना चाहिए है (Eligibility For B Pharma) बी फार्मा के लिए प्रवेश परीक्षा और भी बहुत कुछ के बारे में बताएंगे इसलिए आर्टिकल पूरा पढ़ना।

B Pharma Kya hai kaise kare


दोस्तों अक्सर 10वीं और 12वीं के बाद, विद्यार्थी अपने करियर को लेकर सचेत और सजग हो जाते हैं, वे अपने इंटरेस्ट के हिसाब से आगे बढ़ने के लिए तैयार हो जाते हैं। इसी बीच के विद्यार्थियों का मन फार्मेसी में होता है, जो कि किसी विद्यार्थी के करियर के लिए बहुत ही सही और अच्छा ऑप्शन है। तो आज हम इसी पोस्ट में B Pharma के बारे में जानेंगे और उसके संबंधित सारी जानकारी आपको देंगे, इसके बाद आपको बी फार्मा से संबंधित कोई भी कंफ्यूजन नहीं रहेगी। 

बी फार्मा क्या है (What is B Pharma in Hindi)
बी फार्मा, जिसका full form Bachelor of Pharmacy होता है. और हिंदी में फार्मेसी के स्नातक कहते है, यह मेडिकल के कैरियर के अंतर्गत ही आता है। चलिए पहले जानते हैं pharmacy kya hai, फार्मेसी का संबंध दवाई ड्रग्स इत्यादि से है, फार्मेसी का मतलब की दवाई कैसे देनी चाहिए कौन सी दवाई कब लेनी चाहिए , कौन कौन सा टेस्ट कराना चाहिए इत्यादि।

pharmacy के अंतर्गत बहुत सारे कोर्सेज है जैसे कि B pharma, M pharma और Diploma Courses  इत्यादि। इससे आप सरकारी या गैर सरकारी किसी भी प्रकार की जॉब प्राप्त कर सकते हैंl

बी फार्मा करने के फायदे (Benefits of doing B Pharma in Hindi)
दोस्तों B parma करने के लिए बहुत सारा फायदा है जिसे आपको जानना बहुत जरूर है और जब आप इसके बारे में जान जाओगे तो आपको इस कोर्स को करने में बहुत माज़ा भी आएगा और आपको अच्छा भी लगेगा। बी फार्मा करने के निम्नांकित फायदे है:-

सरकारी या गैर सरकारी सभी प्रकार की जॉब कर सकते हैं
अगर आप खुद का मेडिकल स्टोर खोलना चाहे तो उसके लिए आपको लाइसेंस मिलता है
आप फार्मासिस्ट के तौर पर किसी कॉलेज में काम कर सकते हैं।
आपके एक बी फार्मा के टीचर भी बन सकते हैं।
आप विभिन्न भागों में काम कर सकते हैं जैसे रिसर्च एजेंसी हेल्थ सेंटर मेडिकल स्टोर मेडिसिन कंपनी इत्यादि।
बी फार्मा करने की योगयता (Eligibility For B Pharma)
Generally विद्यार्थी अपनी 12वीं पूरी करने के बाद बी फार्मा के लिए आवेदन करते हैं। आप कॉलेज में विभिन्न प्रकार से एडमिशन ले सकते हैं। या तो आप विभिन्न प्रकार के एंट्रेंस एग्जाम या फिर अपने 12वीं के मार्क्स के हिसाब से भी एडमिशन ले सकते हैं।

बी फार्मा के लिए एंट्रेंस एग्जामस (Entarnce Exam For B pharma)
बी फार्मा के लिए सबसे बड़ा EXAM होता है BITSAT सभी राज्यों के अलग अलग अपने Government कॉलेजेस के लिए एग्जाम होते हैं, जिसे पास करके आप उस राज्य के प्रमुख कॉलेजों में एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं।

कुछ कुछ राज्यों के जो प्रमुख परीक्षाएं हैं वह है-

Wbjee
Tsmcet
Jharkhand Combined
बी फार्मा के लिए प्रमुख कॉलेज (Top Best Colleges For B Pharma)
दोस्तों वो कहते है न की अगर कोई पढ़ाने वाला अच्छा न मिले तो कामयाब कैसे होंगे तो आपके मन में भी ये सवाल आता होगा की भारत में Top B pharma Collegs कौन कौनसा है. तो उसी का लिस्ट में आपको नीचे दूंगा जहाँ से आप अपना B Pharma Course को कम्पलीट कर सकते है।

Institute of chemical technology Mumbai [ICT MUMBAI]
जादवपुर यूनिवर्सिटी वेस्ट बंगाल
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी
University institute of pharmaceutical sciences,Chandigarh
एल एम् कॉलेज ऑफ फार्मेसी अहमदाबाद
गुरु गोविंद सिंह इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, न्यू दिल्ली
पूना कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, पुणे
एएल – अमिन कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी, बैंगलोर
मद्रास मेडिकल कॉलेज, चेन्नई
गोवा कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, गोवा
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक
DU – Delhi University
IIT Varanasi – Indian Institute of Technology 
Government College of Pharmacy, Aurangabad
बी फार्मा के बड़े कॉलेजों के लिए तैयारी कैसे करें
जब कोई आप कहीं ऑप्शन के लिए चुनते हैं तब आप का सबसे पहला कदम होता है एक अच्छा कॉलेज चुनना। अगर आप बी फार्मा को अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आपको एक अच्छा कॉलेज में प्रवेश करने की आवश्यकता है।

तो हम बताएंगे आपको कि आप कैसे एक अच्छे कॉलेज में प्रवेश पा सकते हैं । जितने भी बड़े-बड़े कॉलेज हैं वह अपने कॉलेज में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराते हैं, आप उन परीक्षा में उत्तीर्ण होकर उस कॉलेज में प्रवेश पा सकते हैं।

बी फार्मा प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी कैसे करें:- बी फार्मा के प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) के लिए आपको बहुत ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि इसमें कंपटीशन बहुत ही कम है और करियर ऑप्शन बहुत ही ज्यादा है। सबसे पहले आपको प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने के लिए एक उपयुक्त किताब की आवश्यकता होगी, जिस किसी भी बड़े कॉलेज के प्रवेश परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं.


उससे संबंधित किताब आपको बाजार में बहुत ही आसानी से मिल जाएगी। पहले तो आप उस किताब को खरीद लें और उसे बिल्कुल अच्छे तरीके से हल कर ले। आपको अपने 11वीं और 12वीं के कांसेप्ट अगर अच्छी तरह से आते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही आसान होगा।

किताब को हल करने के बाद आप उस परीक्षा से संबंधित उसके पुराने क्वेश्चन पेपर्स को अच्छे से हल कर ले इससे आपको उस परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी मिल जाएगी। 


बी फार्मा के लिए किताब
बी फार्मा के लिए उपयुक्त किताब आप पहचान सकते हैं जब आपको पता होगा कि आप कौन से प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। विभिन्न राज्यों में अलग-अलग प्रवेश परीक्षा का आयोजन होता है , तो पहले आप अपने लिए उपयुक्त प्रवेश परीक्षा का चयन कर ले.

उपयुक्त प्रवेश परीक्षा का चयन इस तरह से कर सकते हैं जिससे आपको आपका मनचाहा कॉलेज मिल जाए। इसके बाद उस पर इस परीक्षा से संबंधित किताब आपको मार्केट में बहुत ही आसानी से मिल जाएगी, आप उन्हें खरीद लें । फिर उस किताब को अच्छे से हल करें और इससे आपका प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) बहुत ही आसानी से निकल जाएगी।


बी फार्मा कॉलेज की फीस (B Pharma College Fees)
बी फार्मा के लिए कॉलेज की फीस 15000 से लेकर 100000 पर ईयर का होता है। कॉलेज की फीस कॉलेज के हिसाब से बदलता रहता है। अगर आप किसी राज्य के सरकारी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा से पास होकर प्रवेश लेते हैं तो आपको फीस बहुत ही कम देनी पड़ती है। सरकारी कॉलेज में आपको छात्रवृत्ति की भी सुविधा मिल जाती है। 

बी फार्मा की सैलरी (B Pharma Salary)
B Pharma करने के बाद आपकी सैलरी आपके काम के हिसाब से मिल जाती है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप बी फार्मा करने के बाद किस तरफ जाते हैं , आप किसी हॉस्पिटल या दवाई बनाने वाली कंपनी में काम करते हैं तो आपको 40,000 से लेकर 1 लाख तक की सैलरी मिल सकती है।

वही आप अगर अपना खुद का मेडिकल स्टोर खोलते हैं तो आप अपने हिसाब से एक बहुत अच्छा पैसा कमा सकते हैं।अगर आप किसी दवाई कंपनी में रिसर्च में काम करते हैं तो आपको एक लाख से 200000 तक कि सैलरी मिल सकती है।

अच्छे-अच्छे कॉलेजों में B Pharma के विद्यार्थियों को कॉलेज से ही अलग-अलग दवाई की कंपनियों में प्लेसमेंट हो जाता है उनको 200000 से लेकर 600000 की सैलरी मिल जाती है। 

बी फार्मा के बाद क्या करें (What to do after B Pharma in Hindi)
दोस्तों जब आप बी फार्मा कर लेते हो तो आपके पास बहुत से रास्ते खुल जाते हैं उन सारे रास्ते के बारे में बताऊंगा यानी की करियर ऑप्शन के बारे में खेर चलो अब जान लेते है।

 1  सरकारी क्षेत्र में जॉब
बी फार्मा कोर्स कर लेने के बाद आप सरकारी क्षेत्र में भी जॉब बहुत सारे जॉब ले सकते हैं, आप राज्य या केंद्र के विभिन्न प्रकार के अस्पतालों में या फिर सार्वजनिक दवा उत्पादन कंपनियों में काम कर सकते हैं। अच्छा खासा अनुभव होने के बाद आप ड्रग इंस्पेक्टर यहां सरकारी दवाई विश्लेषक के रूप में भी काम कर सकते हैं.

 2  प्राइवेट क्षेत्र में जॉब
बी फार्मा करने के बाद आप प्राइवेट सेक्टर में भी बहुत सारे जॉब कर सकते हैं, आप किसी दवाई उत्पादन कंपनी के लिए मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम कर सकते हैं, आप किसी दवाई कंपनी में ड्रग मैन्युफैक्चरिंग में अपना करियर बना सकते हैं.

आप किसी प्राइवेट अस्पताल में फार्मासिस्ट के तौर पर काम कर सकते हैं, आप किसी दवाई उत्पादन कंपनी में क्लिनिकल रिसर्च के तौर पर काम कर सकते हैं।

 3  टीचिंग मैं करियर्स
बी फार्मा कर लेने के बाद अगर आप एम फार्मा या पीएचडी करते हैं तो आप किसी बी फार्मा कॉलेज में प्रोफेसर के तौर पर काम कर सकते हैं और अच्छा खासा सैलरी कमा सकते हैं।

 4  मेडिकल स्टोर खोल सकते हैं
बी फार्मा या डी फार्मा करने के बाद आपको मेडिकल स्टोर खोलने का लाइसेंस बहुत ही आसानी से प्राप्त हो जाता है. इसके लिए आपको राज्य फार्मेसी काउंसिल में पंजीकृत होना पड़ता है उससे आपको उस क्षेत्र में मेडिकल स्टोर खोलने का लाइसेंस मिल जाएगा।

Conclusion
मुझे उम्मीद है की आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा की बी फार्मा क्या है (What is B Pharma in Hindi) और बी फार्मा कैसे करें (How to do B Pharma in Hindi) बी फार्मा करने की योगयता क्या होना चाहिए है ये सब के बारे में पूरी जानकारी दी खेर अगर आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

उम्मीद है आपको बी फार्मा से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त होगी अगर आपको कोई भी परेशानी या आपके मन में कोई भी डाउट है तो आप कमेंट में लिखें हम आपको आपका उत्तर जरूर देंगे धन्यवाद।


Comments

Popular posts from this blog

What is M Pharma

M pharm kya hai -योग्यता, एडमिशन, फीस, सिलेबस, कॉलेज, सैलरी  क्या आप को फार्मेसी में हायर एजुकेशन प्राप्त करना है? अगर ऐसा है तो आप  B Pharm Course  के बाद अपना हायर स्टडी के लिए M pharma कर सकते है। यह एक ऐसा कोर्स है जिसे पूरा करने के पश्चात विद्यार्थियों को मेडिसिन में महारत हासिल हो जाता है। उसके बाद रिसर्च, फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज तथा सरकारी नौकरियां कर सकते है। अगर आपको जानना है कि M pharm kya Hai और एम फार्मा कैसे करे, एम फार्मा की फीस कितनी है, एडमिशन प्रॉसेस क्या है, कोर्स का समयावधि कितना है, कौन सा नौकरी मिलेगा, एम फार्मा के बाद सैलरी कितना मिलेगी, इत्यादि, तो इस लेख को अंत तक पढ़े। तभी आपको एम फार्मा कोर्स के बारे में बारीकियों से पता चलेगी। फिरभी यदि आपके मन मे कोई सवाल हो तो कमेंट करके पूछ सकते है, सवाल का जवाब अवश्य दिया जाएगा। आइये सुरु करते है आज की लेख M pharm course details in hindi में। M pharm kya hai M pharma का पूरा नाम है Master of Pharmacy हिंदी में इसे फार्मेसी के मास्टर कहते है। यह 2 साल की पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स है जिसमे दवाइयों क...

what is IIT?

IIT क्या है और कैसे करें – IIT Full Form in Hindi लगभग सभी स्टूडेंट्स और अभिभावकों ने आईआईटी का नाम सुना हुआ है लेकिन कईयों को आईआईटी के बारे में पूरी जानकारी नहीं है कि IIT क्या है और आईआईटी को कैसे करते है? इस आर्टिकल के माध्यम से आप आईआईटी की फुल फॉर्म और इससे रिलेटेड complete information जान जायेंगे। आईआईटी वो जगह होती है जहाँ दसवीं पास करने के बाद साइंस स्ट्रीम से पढ़ रहे 11th 12th के अधिकतर विद्यार्थी जाना चाहते है लेकिन उचित मार्गदर्शन और जानकारी के अभाव में कई स्टूडेंट्स को 12वीं कर लेने के बाद भी आईआईटी जैसे संस्थानों के बारे में जानकारी नहीं होती है। इस पोस्ट के माध्यम से आप आईआईटी में जाने के लिए योग्यता और आईआईटी कॉलेज में प्रवेश कैसे पाया जाता है जैसे समस्त प्रश्नों का उत्तर पाएंगे। आईआईटी क्या है – What is IIT in Hindi IIT भारत सरकार द्वारा स्थापित टेक्नोलॉजी एजुकेशन इंस्टिट्यूट्स का समूह है जो स्टूडेंट्स को हाई क्वालिटी शिक्षा प्रदान करता है। IIT की फुल फॉर्म Indian Institute of Technology है। हिंदी में इसे ‘भारती...

Abute ITI

Full Information About ITI आईटीआई 12 वीं स्तर का व्यावसायिक तकनीकी पाठ्यक्रम होता है। जो छात्र 10 वीं पूरी करने के बाद वह इस कोर्स में शामिल हो सकता है। 2-वर्षीय पाठ्यक्रम आपको विभिन्न उद्योगों में एक तकनीशियन के रूप में काम करने का मौक़ा देगा। ITI Full Form In Hindi – आईटीआई का फुल फॉर्म हिंदी में ‘औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान’ है। Table of Contents आईटीआई में क्या सीखने को मिलता है? आईटीआई करने में कितना समय लगता है? आईटीआई में एडमिशन लेने से पहले यह अवश्य पढ़ें एनसीवीटी और SCVT क्या है? आईटीआई में प्रवेश लेने हेतु जरूरी डाक्यूमेंट आईटीआई में कितने ट्रेड होते हैं? आईटीआई ट्रेड लिस्ट (Industrial Training Institute TRADE LIST)  1.फिटर (Fitter)  2.बढ़ई (Carpenter)  3.इलेक्ट्रीशियन  4.प्लंबर  5.फाउंड्री मैन  6.बुक बाइंडर  7.पैटर्न निर्माता  8.मेसन बिल्डिंग कन्स्ट्रक्टर  9.उन्नत वेल्डिंग  10.वायरमैन  11.मोल्डर  12.शीट मेटल वर्कर  13.उपकरण और डाई मेकर  14.वेल्डर गैस और इलेक्ट्रिक  15.टर्नर  16.पेंटर जनरल  17....