What is Basic Computer Course
बेसिक कंप्यूटर कोर्स क्या है ? – What is Basic Computer Course
हैलो दोस्तों.। दोस्तो आज के इस Lesson में हम आपको बताने वाले हैं । What is Basic Computer Course यानी बेसिक कंप्यूटर कोर्स क्या है ?,(Basic Computer Course kya hai), दोस्तो पिछले पाठ में हमने आपको बताया था कि पर्सनल कंप्यूटर क्या है ?, अगर आपने उसे नहीं पढ़ा है तो क्लिक करके जरूर पढ़ें । चलिए अब जानते हैं..
Advertisement
What is Basic Computer Course
दोस्तों आजकल हमें हर क्षेत्र में Computer देखने को मिल जाते हैं। चाहें वह स्कूल हो, कॉलेज हो, बैंक हो या कोई भी निजी संस्थान हो, कंप्यूटर के बिना कोई भी काम करना नामुमकिन है, क्योंकि अब हर क्षेत्र में किसी भी काम को कंप्यूटर की मदद से किया जाता हैं. तो ऐसे में हर व्यक्ति के लिए कम से कम कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना बहुत जरूरी है।
आजकल पांचवी और छटवी कक्षा के छोटे बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा दी जाती है ताकि उन्हें भविष्य में कंप्यूटर का उपयोग करने में कोई समस्या न हो।
What is Basic Computer Course :-
दोस्तों अगर आप भी जानना चाहते हैं कि बेसिक कंप्यूटर कोर्स के तहत हमें क्या क्या पढ़ाया जाता है और आप बेसिक कंप्यूटर कोर्स कब कर सकते हैं।, या कंप्यूटर Basic Course के बारे मे जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो इस Lesson को पूरा Read करे । इसमें हमने Computer Basic Course के बारे में पूरी जानकारी बताई है ।
बेसिक कंप्यूटर कोर्स क्या है ? – What is Basic Computer Course
दोस्तो आज के समय में कंप्यूटर के बेसिक कोर्स की बहुत डिमांड है आपको भी कंप्यूटर की बेसिक जानकारी जरूर होनी चाहिए । क्योंकि आजकल कंप्यूटर का उपयोग हर क्षेत्र में, घरों में किया जाता है दोस्तो अगर आप सरकारी नौकरी के लिए कंप्यूटर कोर्स करना चाहते हैं तब भी आपको पता होना चाहिए कि Basic Computer Course क्या होता है ।
यहां हम बताने जा रहे हैं कि बेसिक कंप्यूटर कोर्स क्या है, बेसिक कंप्यूटर कोर्स कब कर सकते हैं?, बेसिक कंप्यूटर कोर्स में क्या पढ़ाया जाता है, साथ ही आप बेसिक कंप्यूटर कोर्स ऑनलाइन कैसे कर सकते हैं। इसलिए हम आपको कंप्यूटर का बेसिक यानी कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान बताने जा रहे हैं।
चालिए फिर जानते है
बेसिक कंप्यूटर कोर्स कब कर सकते है ?
Basic Computer Course आप दसवीं या बारहवीं क्लास के बाद आसानी से कर सकते हैं, जिसमें आपको कंप्यूटर चलाना सिखाया जाता है, ताकि आपके पास कंप्यूटर का ज्यादा ज्ञान न होने पर भी आसानी से छोटी मोटी कंप्यूटर जॉब कर सकें।
बेसिक कंप्यूटर कोर्स में क्या क्या सिखाया जाता है ?
Basic Computer Course में आपको कंप्यूटर के सामान्य ज्ञान के बारे में बताया जाता है, जिसमें कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होता है, जिससे आप सामान्य रूप से कंप्यूटर का परिचय प्राप्त करते हैं और इंटरनेट के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हैं, सबसे पहले आपको कंप्यूटर पर काम करना सीखते है। इसके साथ ही आपको माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के बारे में बेसिक जानकारी भी बताई जाती है।
What is Basic Computer Course
चलिये अब विस्तार से समझते हैं ।
दोस्तों कंप्यूटर के बेसिक कोर्स सीखते समय हमे कई जानकारियां बताई जाती है जो कि निम्न लिखित है आप धीरे धीरे करके एक एक विषय का अध्यन कर सकते है तो चालिए फिर जानते हैं
कंप्यूटर का परिचय
इसमें आपको सिखाया जाता है कि कंप्यूटर क्या है?, कंप्यूटर को कैसे चालू और बंद करें, इनपुट और आउटपुट डिवाइस क्या हैं, साथ ही कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के बारे में पूरी जानकारी दी जाती है ।
विण्डोज का बेसिक परिचय
ऑपरेटिंग सिस्टम किसी भी कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जिसे हम विंडोज भी कहते हैं, इसकी जानकारी आपको होनी चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि किस तरह एक विंडो का उपयोग किया जाता है । और विंडोज में किसी भी सॉफ्टवेयर को इनस्टॉल या अनइंस्टॉल कैसे करते है ।
What is Basic Computer Course – बेसिक कंप्यूटर कोर्स के बारे में छोटी-छोटी बातें।
बेसिक कंप्यूटर कोर्स में आपको छोटी-छोटी बातें बताई जाती है। जैसे उदाहरण
Computer में किसी फ़ाइल को कैसे ढूँढना है ?
कंप्यूटर में नई फाइल या फोल्डर कैसे बनाते हैं ?
डेस्कटॉप पर किसी भी फाइल या एप्लिकेशन का शॉर्टकट कैसे बनाते है ।
पेन ड्राइव या कंप्यूटर से कॉपी करना या कॉपी करने के बाद उसे पेस्ट कैसे करना है कंप्यूटर में वॉलपेपर कैसे बदलें । ये भी आपको बताया जाता है।
और साथ में आपको Windows Explorer के बारे में भी जानकारी बताई जाती है।
What is Basic Computer Course with Ms Offices – एमएस ऑफिस के बारे में सामान्य जानकारियां
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस दुनिया का सबसे लोकप्रिय सॉफ्टवेयर है। Ms Office में Office के कार्यों से संबंधित सभी सॉफ़्टवेयर का एक पैकेज दिया जाता है, जिसके माध्यम से आप कार्यालय के सभी कार्य आसानी से कर सकते हैं इसके बारे में भी आपको बुनियादी जानकारी होना बहुत ज़रूरी है, जिनमें से कुछ Application के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं ।
Microsoft Word
यह एक Word प्रोसेसर एप्लीकेशन है जिसमें ऑफिस टाइपिंग से जुड़े सभी काम किए जाते हैं। उदाहरण के लिए :- पत्र बनाना, रिज्यूम बनाना, आवेदन तैयार करना आदि ।
Microsoft Excel
एक स्प्रेडशीट एप्लिकेशन है। जिसमें ऑफिस में होने वाले कार्यों को किया जाता हैं। उदाहरण के लिए :- एम्प्लॉयी डेटाबेस, सैलरी चार्ट, एक्सपेंस चार्ट और एमएस एक्सेल के फॉर्मूले की मदद से घंटों की जटिल गणना मिनटों में की जा सकती है।
Microsoft Power Point :-
यह एक प्रेजेंटेशन एप्लिकेशन है जिसमें मल्टीमीडिया का उपयोग करके प्रेजेंटेशन तैयार किया जाता है, निजी संस्थानों में इसका बहुत उपयोग किया जाता है।
प्रिंट और प्रिंटर की सामान्य जानकारियां
Basic Computer Course में आपको प्रिंटिंग, पेज सेटिंग और प्रिंटर के बारे में बेसिक जानकारी बताई जाती है। जिससे आप किसी भी डॉक्यूमेंट को कंप्यूटर से आसानी से प्रिंट कर सकते है।
इण्टरनेट की बेसिक जानकारी
आज के युग में इंटरनेट का उपयोग हर क्षेत्र में हो रहा है, आपको इंटरनेट की बेसिक जानकारी भी होनी चाहिए। उदाहरण के लिए
Internet क्या है?, इंटरनेट कहाँ से आता है?, Internet का उपयोग कैसे करें ।
इंटरनेट के माध्यम से आप किसी की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। या मौसम विभाग से संबंधित समाचार, जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Internet के माध्यम से शिक्षा विभाग से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।
इंटरनेट के माध्यम से आप पैसे भी ट्रांसफर कर सकते हैं।
इंटरनेट के माध्यम से अपना ईमेल आईडी बनाएं
What is Basic Computer Course :- बेसिक कंप्यूटर कोर्स में आपको यह भी बताया जाता है कि ईमेल आईडी कैसे बनाएं, ईमेल कैसे भेजें, ईमेल कैसे प्राप्त करें या ईमेल के साथ फाइल कैसे अटैच करें और इंटरनेट से ईमेल अटैचमेंट कैसे डाउनलोड करते है, इन सभी जानकारियों को बताया जाता है ।
टाइपिंग की बेसिक जानकारी
Computer का बेसिक कंप्यूटर कोर्स करते समय आपके लिए हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का बेसिक ज्ञान होना बहुत जरूरी है क्योंकि चाहे आप Ms Word में लेटर Type कर रहे हों या Email भेज रहे हों, तो दोनों ही परिस्थितियों में आपको टाइपिंग का बुनियादी ज्ञान होना लिए बहुत जरूरी है।
कंप्यूटर का बेसिक कोर्स करते समय आपको टाइपिंग भी सिखाई जाएगी। जिसके लिए आपको अपने घर पर (अध्यन, अभ्यास, प्रयास) करना होगा।
आपने क्या क्या सीखा ।
दोस्तो आज के इस Lesson में आपने जाना कि What is Basic Computer Course, यानी बेसिक कंप्यूटर कोर्स क्या है?, हमने आपको कंप्यूटर के बेसिक कोर्स के बारे में Step By Step पूरी जानकारी बताई ।
हमे उम्मीद है कि यह Lesson आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हुआ होगा इसे पढ़ने के बाद आप कंप्यूटर बेसिक कोर्स से भली भांति परिचित हो गए होगे ।
दोस्तों अगर आपको लगता है कि हमारे द्धारा बताई गई जानकारी आपके माइंड यानी आपके CPU में Save हो रही है मतलब कि आप हमसे कुछ सीख भी रहे है या नहीं । उसके लिए आप हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं अच्छा लगे तो ज्यादा से ज्यादा
शेयर करें
Read more 👇👇👇
About Us Contact Us.......................
Comments
Post a Comment