IIT करने के लिए योग्यता
आईआईटी करने के लिए aspirants को विज्ञान वर्ग से बारहवीं पास होना जरूरी है।
ध्यान दें कि बाहरवीं में Physics & Mathematics का होना अनिवार्य है जबकि तीसरे सब्जेक्ट के रूप में केमिस्ट्री या बायोटेक्नोलॉजी जरूरी है। इसके साथ ही आईआईटी में जाने के लिए 12th में 75% का होना जरुरी है। SC, ST के लिए % में छूट का भी प्रावधान है।
Update: वर्तमान परिस्थितियों के चलते JEE-Advanced क्लियर करने वाले स्टूडेंट को सभी स्टूडेंट्स को आईआईटी में एडमिशन मिलेगा। 12th में minimum marks की कोई requirement नहीं है।
IIT Exam Pattern
इस परीक्षा को बहुत कठिन माना जाता है। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के प्रश्न पूछे जाते है।
आईआईटी का एग्जाम पैटर्न इस प्रकार है:
JEE Mains Exam PatternFor B.Tech / B.E.For B.ArchFor B.PlanningविषयPhysics, Chemistry & MathsMaths, Aptitude Test & Drawing TestMaths, Aptitude Test, & Planningप्रश्नों की संख्या75 (25 प्रश्न प्रत्येक विषय से)77100समय3 घंटे3 घंटे3 घंटेअधिकतम मार्क्स300400400परीक्षा का मोडकंप्यूटरकंप्यूटर, पेन पेपर (drawing के लिए)कंप्यूटर*यह एग्जाम पैटर्न jee mains 2022 के अनुसार है।
आईआईटी की फीस कितनी है
Indian Institute of Technology (IIT) में जाने के इच्छुक अभ्यर्थियों की तरफ से आईआईटी फीस कितनी है, यह एक सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल होता है। प्रत्येक आईआईटी संस्थान द्वारा हर साल official website पर fee structure शेयर किया जाता है।
अगर सामान्यत: बात की जाए तो बीटेक के लिए आईआईटी की फीस लगभग हर साल 2 से 2.5 लाख होती है जो चार साल में 8 से 10 लाख होती है।
ध्यान दें कि SC, ST & PH students के लिए आईआईटी कॉलेज की फीस कम होती है। इनके लिए 4 सालों की total fees 2-4 लाख होती है।
यह भी पढ़ें: Neet क्या है कैसे करें
IIT और NIT में अंतर
IIT क्या है के बारे में आपने जान लिया है. अब थोड़ा एनआईटी के बारे में जानते है। NIT की फुल फॉर्म ‘नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी‘ है।
आईआईटी में एडमिशन के लिए Jee mains & Advanced दोनों को क्रैक करना पड़ता है जबकि NIT में सिर्फ JEE Mains से जा सकते है।
एजुकेशन और प्लेसमेंट लेवल में दोनों को बराबर माना जा सकता है लेकिन IIT को better consider किया जाता है।
सरकार द्वारा आईआईटी को ज्यादा फण्ड दिया जाता है जिस कारण से research papers & projects IITs द्वारा पब्लिश किये जाते है जबकि NIT में कम।
Overall कहा जाए तो IITs, NITs की तुलना में बहुत बेहतर है। हालांकि कई NITs भी आईआईटी संस्थानों को शिक्षण क्वालिटी के मामले में कड़ी टक्कर देते है।
IIT Jam क्या है
IIT Jam की फुल फॉर्म Indian Institute of Technology – Joint Admission Test for MSc है।
इस परीक्षा में भाग लेने के लिए स्टूडेंट्स के पास बैचलर डिग्री (ग्रेजुएशन) का होना जरूरी है। इसके माध्यम से बीएससी जैसे कोर्स किये हुए स्टूडेंट्स को वर्ल्ड क्लास एजुकेशन के लिए आईआईटी संस्थानों में एडमिशन मिलता है। IIT Jam मास्टर्स की डिग्री जैसे MTech हासिल करने के लिए किया जाता है।
भारत में कितने आईआईटी कॉलेज है
भारत में कुल 23 आईआईटी कॉलेज है। ये निम्न है:
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, दिल्ली
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, कानपुर
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मद्रास
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, रुड़की
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, भुवनेश्वर
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, गांधीनगर
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, जोधपुर
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, पटना
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, हैदराबाद
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, इंदौर
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, वाराणसी
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, तिरुपति
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, धनबाद
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, रोपड़
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, भिलाई
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, गोवा
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मंडी
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, जम्मू
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, पलक्कड़
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, धारवाड़।
आईआईटी करने के फायदे
यह देश के सबसे बड़े संस्थान है तो इनमें high quality की education मिलती है यानि इंजीनियरिंग करने या अन्य किसी कोर्स के लिए best resources है।
इन संस्थानों में best professors पढ़ाते है जो अपने क्षेत्र के जाने माने नाम होते है
IITs में देश के सबसे brilliant minds होते है।
IITs में पढ़ने वाले छात्रों को financial help के रूप में scholarships भी मिलती है
Internships के लिए दुनिया की जानी मानी यूनिवर्सिटीज में जाने का मौका मिलता है
पढाई के अलावा extra activities भी खूब होती है
इसके अलावा सबसे बड़ी बात यह भी है कि आईआईटी में जाने के बाद लोग आपको जानने लगते है और आपकी इज्जत बढ़ जाती है।
Frequently Asked Questions about IIT
iit कब की जाती है
आईआईटी बाहरवीं करने के बाद की जाती है। जिस प्रकार कई स्टूडेंट्स ग्रेजुएशन के लिए बीए या बीएससी करते है, ऐसे ही आईआईटी में एडमिशन होने पर बीटेक या बीई ग्रेजुएशन कोर्स (इंजीनियरिंग) होता है।
आईआईटी कितने साल का कोर्स होता है
आईआईटी में इंजीनियरिंग की बैचलर डिग्री पाने के लिए चार साल का समय लगता है। अगर कोई बैचलर के साथ मास्टर कोर्स करता है यानि ड्यूल डिग्री करता है तो इसकी अवधि 5 साल होती है।
आईआईटी करने के लिए कितने नंबर या प्रतिशत होना जरूरी है
IIT में जाने के लिए जनरल और ओबीसी केटेगरी के स्टूडेंट्स के बाहरवीं में 75% का होना अनिवार्य है जबकि SC, ST, & PwD candidates के लिए 65% मिनिमम आवश्यक है।
आईआईटी की परीक्षा कब होती है
jee mains परीक्षा साल में दो बार होती है और jee advanced परीक्षा साल में एक बार होती है। जेईई मैन्स एग्जाम हर साल जनवरी और अप्रैल में होता है और एडवांस्ड मई में।
आईआईटी की परीक्षा कौन आयोजित कराता है
IIT में जाने हेतु आयोजित होने वाली Jee Mains परीक्षा का आयोजन National Testing Agency (NTA) द्वारा किया जाता है जबकि Jee Advanced का आयोजन Joint Admission Board के तत्वाधान में भारत की टॉप सात आईआईटीज में से एक के द्वारा किया जाता है।
iit और iti में अंतर
आईआईटी यानि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एक ग्रेजुएशन लेवल का कोर्स है जबकि आईटीआई एक डिप्लोमा कोर्स है। आईटीआई को एक आठवीं या दसवीं पास व्यक्ति भी कर सकता है जबकि आईआईटी को नहीं।
iit full form in hindi
आईआईटी की हिंदी में फुल फॉर्म ‘भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान‘ है।
We Hope आपको यह ‘IIT क्या है’ का यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपका आईआईटी से जुड़ा कोई प्रश्न है तो comment के माध्यम से जरूर पूछें।
Comments
Post a Comment